Followers

Tuesday, March 6, 2012

मेरी हसरत

मेरी हसरत है के अपनी तमन्नाओ का हिसाब देखूं,
सवाब देखू ख्वाब देखू ज़िन्दगी की किताब देखूं.
न देखूं  मै किसी की बर्बादी ए ख्वाब ता उम्र,
मिसाल देखू खिसाल देखूं जीवन सबका खुशहाल देखूं.

मेरी हसरत है के माँ की दुआओं का असर देखूं,
रुत देखूं, रुतबा देखूं, हौसलों की बात ऐ सफ़र देखूं.
न देखूं मै बुझता हुआ चिराग कोई ऐ ख्वाब,
रुआब देखूं मुआब देखूं खुशियों का पल अमर देखूं.

मेरी हसरत है मै कदमो में अपने सारा जहाँ देखूं,
कांटे देखूं,रातें देखूं डंट कर चलने का समां देखूं,
न देखूं मै खुद को हारता कभी ज़िन्दगी के सफ़र में,
जीत देखूं, मीत देखूं,कुछ धोखादरों की वफ़ा देखूं  .

मेरी हसरत है के अपनी तमन्नाओ का हिसाब देखूं,
सवाब देखू ख्वाब देखू ज़िन्दगी की किताब देखूं.
न देखूं  मै किसी की बर्बादी ए ख्वाब ता उम्र,
मिसाल देखू खिसाल देखूं जीवन सबका खुशहाल देखूं.

**एक ख्वाब**


No comments:

Post a Comment